Amit Shah Panchkula Visit: गृह मंत्री आज पंचकूला में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

0
422
Amit Shah Panchkula Visit
Amit Shah Panchkula Visit: आज पंचकूला दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Today Amit Shah In Panchkula, (आज समाज), चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंचकूला दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेेंगे। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी है और इसे उपलक्ष्य में भी पंचकूला के एमडीसी सेक्टर एक स्थित कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गृह मंत्री यहां सेक्टर-1 में अटल पार्क में वाजपेयी जी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: गृह मंत्री ने नई श्रम संहिताएं लागू होने पर देश के श्रमिकों को दी बधाई

वाजपेयी जी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी 

अमित शाह यहां आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का दौरा भी करेंगे। इसके अलावा वह रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे और खून दान करने वालों को बैज पहनाकर इस सेवा के लिए उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इसके बाद गृह मंत्री सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित मेगा कोआॅपरेटिव कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान वह सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों संग सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर विचार रखेंगे।

ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड

अमित शाह का इंद्रधनुष आडिटोरियम से शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम (Tau Devi Lal Sports Stadium) में आयोजित पुलिस पासिंग आउट परेड (Police Passing Out Parade) में शिरकत करने कार्यक्रम है। इस दौरान गृह मंत्री नव-नियुक्त 5061 पुलिसकर्मियों का मार्गदर्शन करेंगे।

इसके बाद अमित शाह देर शाम इंद्रधनुष आडिटोरियम (Inderdhanush Auditorium) में वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के उपलक्ष्य में आयोजित साहिबजादों (Sahibzadas) को नमन कार्यक्रम (Naman Karyakram) में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वह साहिबजादों के जीवन व अद्वितीय बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वह साहिबजादों पर आधारित कॉफी टेबल बुक, सैंड आर्ट शो और हरियाणा सरकार का 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करेंगे।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: एसआईआर में बाधा डाल कर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे कुछ दल

  • TAGS
  • [post_tags]