Weather Update Today : उत्तर व मध्य भारत में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट

0
137
Weather Update Today : उत्तर व मध्य भारत में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट
Weather Update Today : उत्तर व मध्य भारत में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट

कई जगहों पर 47 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी राहत के नहीं हैं आसार

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : जैसे-जैसे मई का महीना आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे ही उत्तर और मध्य भारत में गर्मी भी अपने शिखर की तरफ पहुंच रही है। यहां पर ज्यादात्तर जगहों पर तेज धूप के साथ लू के हालात बने हुए हैं । जिसके कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। यही कारण है कि यहां पर अधिकत्तर जगहों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर या फिर आसपास बना हुआ है।

तेज धूप के साथ लू के थपेड़े गर्मी को और भी ज्यादा असहाय बना रहे हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जो संभावना जताई है उसके अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं है। 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर रहेगा।

इन राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार हुआ

सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46 डिग्री से भी ज्यादा रहा। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा, यहां तापमान 47.6 डिग्री रहा। पंजाब के बठिंडा में 47 डिग्री, महाराष्ट्र के वर्धा में 46 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री, राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2 डिग्री तापमान रहा।

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिन में राजस्थान के 19 जिलों में, यूपी के 33 जिलों और पंजाब के 10 जिलों में हीटवेव चलेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।

तय समय से पहले आ सकता है मानसून

भारत में इस साल समय से पहले मानसून के दस्तक देने की पूरी संभावना बन चुकी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मानसून अपने सामान्य समय से लगभग पांच दिन आगे चल रहा है। अगले दो-तीन दिनों में इसके अंडमान द्वीप समूह और अरब सागर के बाकी हिस्सों में अच्छी तरह फैलने की पूरी उम्मीद है। दरअसल मानसून ने अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने अपने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है।

वहीं दूसरी ओर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भी मानसून पहुंच चुका है। इसी बदलाव की वजह से केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मानसून से पहले वाली अच्छी बारिश शुरू हो गई है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि यदि सबकुछ सही से चलता रहा तो मई के अंतिम सप्ताह में मानसून भारत में दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

  • TAGS
  • [post_tags]