IAF Plane Crash: असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत

0
234
IAF Plane Crash: असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत
IAF Plane Crash: असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत

जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस हुआ हादसा
IAF Plane Crash, (आज समाज), जोरहाट: असम में आज वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सहित 5 जवानों की मौत हो गई। हादसा असम के जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर आज सुबह 10 बजे हुआ। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। मरने वालों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। हादसे में एक को-पायलट भी घायल हो गया है।

कोर्ट आॅफ इंक्वायरी के आदेश

यह एएन-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि विमान रुटीन उड़ान पर था। साथ ही अपील कि शुरूआती नतीजे आने तक कोई अंदाजा न लगाएं। कोर्ट आॅफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]