Pakistan Attack on Afghanistan : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

0
295
Pakistan Attack on Afghanistan : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप
Pakistan Attack on Afghanistan : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

कहा, पाकिस्तानी सेना के हमले में 3 की मौत, 14 घायल, पाकिस्तान ने सभी आरोप नकारे

Pakistan Attack on Afghanistan (आज समाज), काबुल : इस साल फरवरी से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस अवधि के दौरान दोनों देशों की सेनाएं कई बार एक दूसरे पर हमले कर चुकीं हैं। जिसमें काफी संख्या में आम नागरिकों और कुछ सैनिकों की मौत हो चुकी है।

इन झड़पों में अफगानिस्तान को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं अप्रैल की शुरूआत में चीन की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई थी। उस समय दोनों पक्ष संघर्ष को न बढ़ाने और बातचीत से समाधान खोजने पर सहमत हुए थे। इसके बावजूद सीमा पर झड़पें जारी हैं, हालांकि अब इनकी तीव्रता पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है।

अफगानिस्तान ने यह आरोप लगाए

अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान पर अपनी सीमा के अंदर हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर बताया कि पूर्वी कुनार प्रांत में हुए इन हमलों में दो स्कूल, दो मस्जिदें और एक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

पाकिस्तान ने आरोपों पर यह बयान दिया

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान के ये दावे हाल ही में अफगान क्षेत्र से पाकिस्तान की तरफ हुई गोलीबारी को छिपाने की कोशिश हैं। पाकिस्तान के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में अफगान सीमा से हुए हमलों में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में नौ महिलाओं और बच्चों की जान गई थी।

पाकिस्तान ने कहा कि बाजौर के हमलों ने अफगान शासन की लापरवाही और शर्मनाक हरकतों को दुनिया के सामने ला दिया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ताजा दावों पर तकनीकी सवाल भी उठाए हैं। पाकिस्तान का तर्क है कि जो तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, वे तोप के गोलों से हुए नुकसान जैसी नहीं लगतीं। पाकिस्तान के अनुसार, इमारतों की छतें सलामत हैं और नुकसान केवल कुछ ही हिस्सों में है, जो यह संकेत देता है कि यह तबाही बनावटी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज में जहाजों पर ईरान ने हमला किया तो उसे मिटा देंगे : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]