US-Iran War Breaking News : अमेरिका में ईरान का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई

0
307
US-Iran War Breaking News : अमेरिका में ईरान का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई
US-Iran War Breaking News : अमेरिका में ईरान का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई

विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद, आईसीई ने हिरासत में लिया

US-Iran War Breaking News (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त रूप से किए जा रहे हमलों का आज 37वां दिन है। जब युद्ध शुरू हुआ था तो शायद अमेरिका को भी यह अंदाजा नहीं था कि युद्ध इतना लंबा खिंचेगा और अमेरिका को इतना ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। इस युद्ध में नाटो व अन्य सहयोगी देशों का साथ न मिलने से इन दिनों अमेरिकी राष्टÑपति की नाराजगी चरम पर है।

एक तरफ वह नाटो का साथ छोड़ने की बात कर चुके हैं वहीं वह अन्य सहयोगी देशों को युद्ध में साथ न देने के चलते कोस रहे हैं। अब अमेरिका ने उन सैकड़ों लोगों पर सख्त कार्रवाई की है जिन्होंने पिछले दिनों इस युद्ध में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान की सरकार का समर्थन करने के आरोप में कुछ विदेशी नागरिकों का लॉन्ग-टर्म रहने वाला वीजा (ग्रीन कार्ड) रद्द कर दिया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड रद्द होने के बाद उन्हें अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई) ने हिरासत में भी ले लिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार ईरान के पूर्व जनरल कासेम सोलैमानी की भतीजी हमिदेह सोलैमानी अफशार और उनकी बेटी को हिरासत में लिया गया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अफशार अमेरिका में रहते हुए ईरानी सरकार का प्रचार करती थीं और अमेरिकी सैनिकों पर हमलों का समर्थन करती थीं।

बताया किस लिए की गई कार्रवाई

मामले में विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि अफशार ने सोशल मीडिया पर ईरान के सैन्य संगठन आईआरजीसी का समर्थन किया और अमेरिका के खिलाफ बयान दिए। अफशार के पति को भी अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया है। बता दें कि ईरान के पूर्व जनरल कासेम सोलैमानी को जनवरी 2020 में बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमला में मारा गया था।

पहले भी की गई ऐसी कार्रवाई

इससे पहले इस महीने ही अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने फातिमाह अरदेशीर-लरीजानी (ईरान के वरिष्ठ नेता अली लरीजानी की बेटी) और उनके पति सेयेद कलांतर मोतमेदी का भी ग्रीन कार्ड रद्द किया। ये दोनों अब अमेरिका में नहीं हैं और भविष्य में अमेरिका आने से भी रोक दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है। रुबियो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ह्लउन विदेशी नागरिकों को अपने देश में रहने की अनुमति नहीं देगा जो आतंकवाद समर्थक सरकारों का समर्थन करते हैं। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, और अमेरिका अब ईरान से जुड़े लोगों के प्रति सख्त रुख अपना रहा है।

ये भी पढ़ें : Kullu Road Accident : कुल्लू में हादसा, चार की मौत, दो लापता

  • TAGS
  • [post_tags]