संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी थामा भाजपा का दामन, नितिन नवीन ने मिठाई खिलाई
Raghav Chadha BJP Join, (आज समाज), नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। यहां भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यहां भेंट स्वरूप गुलदस्ते देकर तीनों का स्वागत किया गया और मुंह मीठे भी कराए गए। इसके बाद औपचारिक फोटो सेशन हुआ।
इससे पहले दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर चड्ढा ने कहा, पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।
इस दौरान उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ हैं। दोनों आप के राज्यसभा सांसद हैं। राघव ने बताया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है।
जिस आप को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई
जिस आप को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है। राघव चड्ढा ने कहा, राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं। इनके राघव चड्ढा, संदीप पाठक, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल है।
2 अप्रैल को उपनेता पद से हटाए गए थे राघव
2 अप्रैल को आप ने राघव चड्ढा को आप के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया था। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। आप ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया था। राघव 2022 से पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।
संजय बोले- आज मन बहुत दुखी है
संजय बोले-, आज मन बहुत दुखी है। इस बात के लिए एक अच्छी सरकार पंजाब में है। भगवंत मान अच्छा काम कर रहे हैं। आज उस सरकार के साथ आॅपरेशन लोटस का खेल किया जा रहा है। सांसदों को तोड़ा जा रहा है। ईङ्मी और सीबीआई के छापे पड़ रहे हैं। अशोक के यहां कुछ दिन पहले ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया।
मोदी-शाह को माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता
संजय बोले, मैं मोदी-शाह से कहना चाहता हूं कि जो ये घिनौना खेल आपने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी के साथ खेला है। आपको भी इस गद्दारी और धोखे के लिए पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।
इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारा
संजय सिंह ने कहा, राजिंदर गुप्ता का इतिहास उठाकर देखिए। साहनी, अशोक मित्तल… इन सबको स्वाति मालीवाल, इन सबको आम आदमी पार्टी ने जमीन से उठाकर संसद के अंदर पहुंचाने का काम किया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारा है। धोखा दिया है। पंजाब की सरकार जो जनता के लिए काम कर रही थी। उसे रोकने का काम किया है।
जिस पार्टी का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ था वह आज भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में फंस चुकी
राघव ने कहा, मैं इस पार्टी का एक संस्थापक सदस्य था। शायद ही कोई मुझसे बेहतर इस बात को जानता होगा। हम सबने मिलकर, पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ, दिल्ली में इस पार्टी को खड़ा किया, पंजाब में इसे स्थापित किया।
अन्य राज्यों में भी इसका विस्तार करने का प्रयास किया। लेकिन आज, बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं यह कहता हूं कि जिस पार्टी का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ के साथ हुआ था, वह आज भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में बुरी तरह फंस चुकी है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में परिवर्तन की लहर, बुझता दिया फड़फड़ाता है: पीएम मोदी


