Aaj Samaj 20th Anniversary: AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

0
856
Aaj Samaj 20th Anniversary: AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला
Aaj Samaj 20th Anniversary: AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

Aaj Samaj 20th Anniversary, (आज समाज), चंडीगढ़: चंडीगढ़ के होटल ताज में ‘आज समाज’ की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी शिरकत की और आज समाज परिवार को अखबार के दो दशक के सफल सफर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब सरकार पर फैसला जनता को करना है। बाजवा ने माना कि पुरानी सरकारों से भी कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि साधारण घरों से आए लोग कुछ बेहतर करेंगे। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा AAP सरकार एक फेल सरकार साबित हुई है।

 स्टेज और स्टेट चलाने में फर्क होता है 

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सरकार चलाने का अनुभव है, लेकिन स्टेज चलाने और स्टेट चलाने में बड़ा फर्क होता है। उन्होंने इशारों-इशारों में मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन चलाने के लिए अनुभव और समझ दोनों जरूरी होते हैं।

अमृतसर बॉर्डर खुले बिना पंजाब में ट्रेड नहीं बढ़ सकता 

ट्रेड के मुद्दे पर बोलते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब के साथ व्यापार के मामले में बड़ा अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक अमृतसर बॉर्डर नहीं खुलेगा, तब तक पंजाब में व्यापार नहीं बढ़ सकता। बॉर्डर खुलने से अमृतसर से राजपुरा तक नई इंडस्ट्री स्थापित होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कर्ज बढ़ा, मोदी की ट्रेड डील पर भी सवाल

बाजवा ने कहा कि आज पंजाब पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे पंजाब को कोई खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा।

राहुल गांधी-बिट्टू विवाद पर बोले बाजवा

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच चल रहे विवाद पर बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब बीजेपी में ज्यादातर नेता कांग्रेस से आए हुए हैं और आज बीजेपी में पुरानी और नई बीजेपी के बीच गुटबाजी चल रही है।

बीजेपी से 7 नेताओं को वापस ला चुके हैं 

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अब तक बीजेपी से 7 नेताओं को वापस कांग्रेस में लेकर आ चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में ‘मोदी मैजिक’ नहीं चलेगा और जनता आने वाले समय में अपना फैसला खुद करेगी।

ये भी पढ़ें : Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

 

  • TAGS
  • [post_tags]