Weather Update Today : जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

0
324
Weather Update Today : जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा
Weather Update Today : जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी दोबारा दिखाएगी अपना रंग

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : देश के ज्यादात्तर हिस्सों में मौसम अभी परिवर्तनशील बना हुआ है। मई का पहला हफ्ता हल्की बारिश और बूदांबादी के बीच बीत रहा है। मौसम के इस बदलाव से गर्मी के तेवर भी ठंडे हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन यह राहत जल्द ही खत्म होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए नए बुलेटिन के अनुसार जल्द ही मौसम करवट लेगा और गर्मी दोबारा से अपना रंग दिखाएगी। जिससे तापमान में तेजी आएगी और लोगों को फिर से पसीने से तरबतर होना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने यह अपडेट दिया

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 9 मई तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर तेज होगी। वहीं मध्य भारत में 6 मई तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद इसमें स्थिरता बनी रहेगी। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस भरा मौसम बना रह सकता है। हालांकि फिलहाल देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का पूवार्नुमान नहीं है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।

उत्तर भारत में आज इस तरह रहेग मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

इस दौरान धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अल्पकालिक राहत मिलेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने का पूवार्नुमान है। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें : Share Market Update : वैश्विक भू राजनीतिक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट

  • TAGS
  • [post_tags]