Army Chief: पाक बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय: उपेंद्र द्विवेदी

0
218
Army Chief: पाक बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय: उपेंद्र द्विवेदी
Army Chief: पाक बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय: उपेंद्र द्विवेदी

कहा- आॅपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, भविष्य में किसी भी तरह के आतंकी या सैन्य दुस्साहस के लिए हम तैयार, पूरी ताकत से जवाब देगे
Army Chief, (आज समाज), नई दिल्ली: पाकिस्तान बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय हैं। आॅपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भविष्य में किसी भी तरह के आतंकी या सैन्य दुस्साहस के लिए हम पूरी तरह तैयार है। भारत पूरी ताकत से जवाब देगा। यह कहना है भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का। वह मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आॅपरेशन सिंदूर, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है।

आॅपरेशन सिंदूर में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। रविवार को बॉर्डर के पास ड्रोन देखे जाने के सवाल पर आर्मी चीफ बोले, वे बहुत छोटे ड्रोन हैं। ये लाइट जलाकर उड़ते हैं। बहुत अधिक ऊंचाई पर नहीं उड़ते और बहुत कम ही दिखाई दिए हैं। ये रक्षात्मक ड्रोन थे, जो यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि कोई कार्रवाई तो नहीं हो रही है। वे जांचना चाहते हैं कि भारतीय सेना कहीं कोई कमी या ढिलाई तो नहीं कर रही, जिससे वे आतंकियों को भेज सकें।

आतंकी कैंप में ट्रेनिंग जैसी गतिविधि चल रही

इंटरनेशनल बॉर्डर और नियंत्रण रेखा के सामने 8 आतंकी कैंप हैं, जिसमें ट्रेनिंग जैसी गतिविधि चल रही है। सेना नजर बनाए हुए है, एक भी गलती पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

पाक की परमाणु धमकी की रणनीति को कमजोर किया

7 मई को 22 मिनट की शुरूआती कार्रवाई और 10 मई तक 88 घंटे तक चले समन्वित अभियान ने रणनीतिक समीकरणों को बदल दिया। इस दौरान आतंकी ढांचे पर अटैक किए गए। 9 में से 7 लक्ष्यों को नष्ट किया गया। पाकिस्तान की पुरानी परमाणु धमकी की रणनीति को कमजोर किया गया।

जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलाव दिख रहे

2025 में 31 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे। इनमें पहलगाम हमले के के आतंकी भी थे, जिन्हें आॅपरेशन महादेव में मार गिराया गया। जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। विकास के काम तेज हुए हैं। पर्यटन लौट रहा है और अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण रही। 2025 में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए, जो पिछले पांच साल के औसत से ज्यादा है। आतंक से पर्यटन की ओर बढ़ने की प्रक्रिया अब धीरे-धीरे आकार ले रही है।

1963 का पाक-चीन समझौता अवैध

आर्मी चीफ ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के समझौते को अवैध मानता है। जिसके तहत पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी में अपना क्षेत्र चीन को सौंप दिया था। उन्होंने कहा कि हम वहां किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करते हैं। जहां तक चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का सवाल है। हम इसे स्वीकार नहीं करते। हम इसे दोनों देशों की अवैध कार्रवाई मानते हैं।

ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]