Kishtwar Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल

0
242
Kishtwar Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल
Kishtwar Terror Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल

किश्तावाड़ के सोनार में आॅपरेशन त्राशी-1 जारी
Kishtwar Terror Encounter, (आज समाज), किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर को आतंकी मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन त्राशी-1 जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं आतंकी

दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 से आतंकियों को जवानों ने घेरा था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ सर्चिंग में जुटी है।

  • TAGS
  • [post_tags]