Gwalior Road Accident : ग्वालियर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

0
304
Gwalior Road Accident : ग्वालियर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Gwalior Road Accident : ग्वालियर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पुलिस से बचकर भाग रहे स्कॉर्पियो चालक ने आॅटो को मारी जोरदार टक्कर, चार ने मौके पर ही तोड़ा दम

Gwalior Road Accident (आज समाज), ग्वालियर : आज अल सुबह ग्वालियर में हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्वालियर बस स्टैंड के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक आॅटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि आॅटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार शीतला माता मंदिर से आॅटो से लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने उक्त आॅटो को टक्कर मार दी।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

हादसे में शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30), शगुन पति शुभम, इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ, लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई, प्रीति पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास की मौत हो गई। वहीं प्रीति (20), प्रियांश पिता शुभम (5), आरव पिता शुभम (6) और एक अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में आॅटो को भी टक्कर मार दी।

बीते कल आंध्र प्रदेश में हुआ था बड़ा हादसा

बीते कल यानि गुरुवार को आंध्र प्रदेश में हुए एक दर्दनाक हादसे में 14 लोग जिंदा जल गए थे जबकि कई की हालत गंभीर है। हादसा प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब एक निजी ट्रैवलर बस मजदूरों को खदानों की तरफ लेकर जा रही थी तो उसकी टक्कर सामने से आ रही एक टिपर लॉरी के साथ हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस तुंरत आग का गोला बन गई। जब तक बस सवार कुछ समझ पाते 14 लोग बुरी तरह से झुलस गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान बातचीत का माहौल बिगाड़ रहा : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]