Amarnath Yatra: 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

0
677
Amarnath Yatra: 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी
Amarnath Yatra: 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार, केंद्र सरकार से भी मिल चुकी मंजूरी
Amarnath Yatra, (आज समाज), श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। सरकार बालटाल रूट पर केबल कार चलाने की तैयारी में है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली है। इसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में टेंडर जारी किए जाएंगे। अप्रैल 2027 से निर्माण शुरू होगा। 2029 तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। परियोजना पूरी होने के बाद बालटाल से संगम टॉप तक पहुंचने में 5 से 8 घंटे की जगह 25 से 30 मिनट लगेंगे।

अभी बालटाल से अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है

केबल कार बालटाल के डोमेल गेट से चलकर संगम टॉप तक जाएगी। मुख्य गुफा और प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग की संवेदनशीलता को देखते हुए इसका आखिरी स्टेशन गुफा से करीब 2 किलोमीटर पहले बनाया जाएगा। अभी बालटाल से अमरनाथ गुफा तक 14 किलोमीटर पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। केबल कार शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को सिर्फ 2-3 किलोमीटर पैदल या पालकी से जाना होगा।

पैदल ट्रैक के समानांतर रोपवे नहीं बनेगा

सूत्रों के मुताबिक रोपवे मौजूदा पैदल मार्ग के बिल्कुल समानांतर नहीं बनेगा। इसे पहाड़ियों और गहरी खाइयों के ऊपर से सीधी हवाई लाइन में बनाया जाएगा। हालांकि, इसके टर्मिनल पैदल मार्ग से जुड़े रहेंगे, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War News : रूसी सेना ने यूक्रेन पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला

  • TAGS
  • [post_tags]