Road Accident Death: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

0
260
Road Accident Death: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत
Road Accident Death: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

रैता ब्रिज पर सीमेंट मिक्सर ट्रक से टकराई वैन
Road Accident Death, (आज समाज), ठाणे: महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन वैन

प्राप्त जानकारी अनुसार रोजाना की तरह आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर कल्याण से मुरबाड जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई।

9 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, दो की अस्पताल में हुई मौत

राहगीरों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्पीड में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत भी है।

ये भी पढ़ें: तेज़ बारिश के बाद सऊदी अरब में भयंकर बाढ़, स्कूल और यूनिवर्सिटी बंद के आदेश

  • TAGS
  • [post_tags]