मकर संक्रांति के मंगल कार्य विशेष फलदायी: मुनि पीयूष : Muni Piyush On Makar Sankranti

0
934
Muni Piyush On Makar Sankranti
Muni Piyush On Makar Sankranti

प्रवीण वालिया, करनाल:
Muni Piyush On Makar Sankranti : उपप्रवर्तक श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित धर्मसभा में कहा कि इस दिन किए जाने वाले दान, पूजन, देव-गुरु सेवा तथा मंगल कार्य विशेष फलदायी होते हैं। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने से छ: महीनों का देव दिन प्रारंभ होता है।

सूर्य सर्वाधिक प्रभावशाली ग्रह Muni Piyush On Makar Sankranti 

नवग्रहों में सूर्य सर्वाधिक प्रभावशाली ग्रह है जिसके इर्द-गिर्द सभी ग्रह घूमते हैं। सूर्य प्रकाश पुंज है और धरती को जीवन प्रदान करता है। इस दिन सूर्य अपनी नौवीं धनु राशि से दसवीं मकर राशि में प्रवेश करता है। मुनि जी ने श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में एकत्रित श्रद्धालुओ को बतलाया है कि जितने समय में पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है, उस अवधि को सौर वर्ष कहते हैं।

खगोलीय घटना वर्ष में 12 बार Muni Piyush On Makar Sankranti 

धरती का गोलाई में सूर्य के चारों ओर घूमना क्रांति चक्र कहलाता है और इस परिधि को बारह भागों में बांटकर बारह राशियां बनाई गई हैं। पृथ्वी का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रमण और संक्रांति है। यह खगोलीय घटना वर्ष में बारह बार घटित होती है। इस मकर संक्रांति से दिन बढ़ने और रातें घटने लगती हैं, शीत ऋतु का प्रभाव कम होने लगता है। एतिहासिक पृष्ठभूमि में आज सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं, भगवान विष्णु ने असुरों का संहार किया, महाभारत युद्ध में भीष्म पितामह ने प्राण त्यागने के लिए आज के दिन तक प्रतीक्षा की थी, माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को पुत्र रूप में पाने के लिए संकल्प व्रत किया।

ऐसे हुआ गंगा का उद्गम Muni Piyush On Makar Sankranti 

गंगा नदी कपिल मुनि के आश्रम से भागीरथ के पीछे-पीछे गंगासागर तक पहुंची। इनकी कुंडलियों या हस्तरेखाओं में सूर्य ग्रह दोषपूर्ण या कमजोर होता है, उनके लिए उपायों का विधान किया गया है। पतंगबाजी की प्रथा खेल के बहाने शरीर के द्वारा अधिक से अधिक सौर किरणों को ग्रहण करने के उद्देश्य से प्रचलित हुई। सम्पूर्ण वर्ष 2022 तथा बारह महीने सुख -शांति से कुशलतापूर्वक व्यतीत हों, इसके लिए विशेष स्तोत्र पाठ सुनाए गए। प्रभावना बांटी गई। मुनि अभिनव, साध्वी जागृति, पुष्पा गोयल, रानी जैन ने भजन प्रस्तुत किए।

Muni Piyush On Makar Sankranti 

READ ALSO : स्ट्रीट लाईट प्रोजेक्ट में सर्वे का काम शुरू, शहर में लगेंगी 25 हजार एल.ई.डी. लाईटें Street Light Project

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE