पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी, चन्नी चमकौर साहिब तो अमृतसर शहर से सिद्धू प्रत्याशी : Congress List Released For Punjab Elections

0
664
Congress List Released For Punjab Elections
Congress List Released For Punjab Elections

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Congress List Released For Punjab Elections : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 86 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से तो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू अमृतसर शहर से से किस्मत आजमाएंगे।

पठानकोर्ट से अमित विज तो गुरदासपुर से बरिंद्रजीत Congress List Released For Punjab Elections

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुजानपुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह, श्रीहरगोविंदपुर से मनदीप सिंह, डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा सांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया और अमृतसर उत्तरी से सुनील को टिकट दिया है।

अमृतसर वेस्ट से राजकुमार तो लोधी से नवतेज चीमा Congress List Released For Punjab Elections

अमृतसर वेस्ट से राजकुमार, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह बोलारिया, तरन तारन से डॉक्टर धर्मवीर अग्निहोत्री, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीवार होंगे।

इस बार ये प्रत्याशी भी मैदान में Congress List Released For Punjab Elections

इसके अलावा शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह, जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू, जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, होशियारपुर से सुंदर अरोड़ा, आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रूप नगर से बरिंदर सिंह ढिल्लो, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह चन्नी और एसएएस नगर से बलबीर सिंह सिद्धू कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

बस्सी पठाना से गुरप्रीत तो धर्मकोट से सुखजीत प्रत्याशी Congress List Released For Punjab Elections

कांग्रेस ने बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह, खन्ना से गुरकीरत सिंह कोटली, लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर कुमार, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण, लुधियाना नॉर्थ से राकेश पांडे, राजकोट से कामिल अमर सिंह, मोगा से मालविका सूद और धर्मकोट से सुखजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

फिरोजपुर शहर से कुलबीर तो तलवंडी से खुशबाज Congress List Released For Punjab Elections

वहीं फिरोजपुर शहर से कुलबीर सिंह, फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लो, बठिंडा शहरी से मनप्रीत सिंह बादल, बठिंडा ग्रामीण से हरविंदर सिंह गिल, तलवंडी से खुशबाज सिंह, संगरूर से विजय इंदर और पटियाला ग्रामीण मोहित कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

Congress List Released For Punjab Elections 

Also Read : भाजपा के 107 उम्मीदवारों की घोषणा, योगी गोरखपुर शहर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू से होंगे उम्मीदवार UP BJP Candidate List 2022 Update

SHARE