India’s Richest Person : मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स

0
93
India's Richest Person : मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स
India's Richest Person : मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स

अंबानी के बाद अडानी नंबर दो पर, शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता

India’s Richest Person (आज समाज), बिजनेस डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से भारत का सबसे अमीर आदमी होने का मुकाम हासिल कर लिया है। एम3एम इंडिया और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यू की जारी ताजा सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। वहीं इस सूचनी में गौतम अडानी नंबर दो पर मौजूद हैं। जबकि सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के सिने जगत के बादशाह यानि शाहरुख खान ने हासिल करते हुए इस सूची में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में मुकाम हासिल करते हुए पाई है।

इतनी है अंबानी और अडानी परिवाार की कुल संपत्ति

इस सूची के अनुसार अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ आंकी गई है। वहीं, गौतम अदाणी और परिवार करीब से पीछा करते हुए दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 8.15 लाख करोड़ है। हुरुन लिस्ट में शीर्ष स्थान की यह टक्कर देश के दो सबसे बड़े कारोबारी घरानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है।

रोशनी नादर देश की सबसे अमीर महिला

रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार इतिहास रचते हुए 2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें न केवल भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में स्थापित किया है, बल्कि उनकी स्थिति को और मजबूत भी किया है।

शाहरुख खान ने इन अभिनेताओं को दी पटकनी

हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट के मुताबिक ‘बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान, 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं।’ शाहरुख अब कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से भी ज्यादा अमीर हैं। नेटवर्थ के मामले में उन्होंने टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 बिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद शाहरुख खान इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। सुपरस्टार की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (12490 करोड़ रुपए) है। ये आंकड़ा 1 अक्तूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जारी किया है। पहले शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। अब इस लिस्ट के सामने आने के बाद वो दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

इतने लोगों के पास भारतीय जीडीपी के आधे हिस्से के बराबर

इस लिस्ट ने भारत में तेजी से बढ़ते अरबपति वर्ग को उजागर किया है। देश में अरबपतियों की कुल संख्या अब 350 के पार पहुंच गई है, जो 13 साल पहले सूची की शुरूआत के मुकाबले छह गुना अधिक है। सभी प्रविष्टियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है।

ये भी पढ़ें : Share Market Live Today : भारतीय शेयर बाजार में थमा गिरावट का दौर