Monsoon Cyclone Biperjoy Update: आगे बढ़ रहा मानसून, कर्नाटक व तमिलनाडु में कल पहुंचेगा, बिपरजॉय बनेगा खतरनाक

0
256
Monsoon Cyclone Biperjoy Update
मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे, कल तक कर्नाटक और तमिलनाडु में देगा दस्तक, बिपरजॉय बनेगा और खतरनाक

Aaj Samaj (आज समाज), Monsoon Cyclone Biperjoy Update, नई दिल्ली:  नई दिल्ली: केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह शनिवार यानी कल तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। दक्षिण तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मानसूनी बारिश शुरू भी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मानसून पूरे तमिलनाडु व पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर लेगा। इसी के साथ मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के और तेज होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों का कहना है यह अगले 36 घंटों में और खतरनाक हा सेकता है।

मानसून के कल महाराष्ट्र में पहुंचने के आसार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक मानसून दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। इसके बाद यह पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर बढ़ेगा। 15 जून तक झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।

पूर्वी हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार देश के पूर्वी हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी यूपी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत यानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी यूपी में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

दिल्ली : 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेजी से तापमान बढ़ने के आसार हैं और लोगों को गर्मी सता सकती है।

हिमाचल प्रदेश : मंगलवार से फिर मौसम खराब, येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 12 जून से फिर मौसम बदलेगा और दोबारा बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आज 11 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस बीच कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश : 15 जून को दस्तक देगा मानसून

मध्यप्रदेश के इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून 15 से 18 जून तक दस्तक दे सकता है। इंदौर में यह 24-25 जून तक पहुंच जाएगा। सबसे पहले इंदौर, फिर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर भीगेगा। एक जुलाई तक प्रदेशभर में मानसून एक्टिव हो जाएगा।

राजस्थान : मानसून में सामान्य से 8 दिन की देरी

राजस्थानी की राजधानी जयपुर में कल देर रात आंधी चली और बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई। राज्य के कई शहरों में कल दिन का पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच गया। इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश : 20 जून तक होगी मानसून की एंट्री, आज हीटवेट

उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून तक पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में यूपी के 35 जिलों में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में राज्य में तापमान 44.1 डिग्री रहा। प्रयागराज शहर सप्ताह में दूसरे दिन फिर सबसे ज्यादा गर्म आज मौसम विभाग ने यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड : तापमान 40 डिग्री के पार

झारखंड के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल े दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 11 जून को धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE