Air India San Francisco Flight: तकनीकी खराबी के चलते रूस में फंसे भारतीय रिप्लेसमेंट फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को पहुंचे

0
208
Air India San Francisco Flight
तकनीकी खराबी के चलते रूस में फंसे भारतीय रिप्लेसमेंट फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को पहुंचे

Aaj Samaj (आज समाज), Air India San Francisco Flight, नई दिल्ली: रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंच गई है। भारतीय समयानुसार यह फ्लाइट गुरुवार दोपहर को 12 बजकर सात मिनट पर सैन फ्रांसिस्को में उतरा। एअर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777-200 एलआर एयरक्राफ्ट की फ्लाइट एआई-173 में सभी 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। लगभग 40  घंटे ये लोग मगदान में फंसे रहे।

रूस के मगदान एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग

मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे से सभी नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए थे। इस बीच फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते रूस के मगदान एयरपोर्ट पर दोपहर में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए बुधवार को एअर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी।

यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

मगदान में भारतीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाकाहारियों को सिर्फ खाने के लिए रोटी और सूप दिया गया। वहां केवल सी-फूड और नॉनवेज मिल रहा था। इसके आलावा  रात में लोगों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया था।। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। लैंग्वेज के चलते भी लोगों को काफी दिक्क्त हुई।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE