Miss World Pageant 2023: 27 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी, नंदिनी गुप्ता होंगी भारत की प्रतियोगी

0
482
Miss World Pageant 2023
तस्वीर में लेफ्ट साइड से दूसरी मिस वर्ल्ड आर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले हैं। वहीं दाहिनी साइड में फर्स्ट नंबर पर मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता हैं। बीच में मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का हैं।

Aaj Samaj (आज समाज), Miss World Pageant 2023, नई दिल्ली: भारत के लिए एक और खुशखबरी है। देश को 27 साल बाद 2023 यानी इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिल गई है। मिस वर्ल्ड आर्गनाइजेशन ने यह जानकारी दी है। दूसरी बार हुआ है जब भारत को ऐसा मौका मिला है। पहली बार 1996 में भारत की मेजबानी में मिस वर्ल्ड का आयोजन हुआ था। इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा और प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर-दिसंबर में होगा।

  • मिस वर्ल्ड आॅर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने दी जानकारी
  • भारत की छह सुंदरियां अब तक जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का खिताब

भारत के लोगों से मुझे काफी लगाव : जूलिया मॉर्ले

मिस वर्ल्ड आॅर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कल दिल्ली में कहा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। उन्होंने कहा, मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है।

दुनिया को दिखाएंगे भारत की संस्कृति और सभ्यता

जूलिया मॉर्ले ने कहा ,भारत की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है और यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा, यहां के कल्चर और सभ्यता को हम पूरी दुनिया से परिचित करवाएंगे। प्रतियोगिता में 130 देशों की चैम्पियन एक माह तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

राजस्थान के कोटा की किसान की बेटी हैं नंदिनी

मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उनके सिर ताज सजा था। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा में पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है।

भारत की छह सुंदरियां जीत चुकी हैं खिताब

भारत की छह सुंदरियों के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता। 1997 में डायना हेडन ने प्रतियोगिता अपने नाम की। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE