Haryana News: हरियाणा के सिरसा में हुआ मिसाइल हमला

0
104
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में हुआ मिसाइल हमला
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में हुआ मिसाइल हमला

2 जगह मिले मिसाइल के टुकड़े
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: हरियाणा के सिरसा में पाकिस्तान द्वारा मिसाइल से हमला किया गया। हमला शुक्रवार-शनिवार की रात को हुआ। सिरसा एयरफोर्स स्टेशन भी धमाके वाली जगह के नजदीक ही है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। वे मिसाइल के अवशेष अपने साथ ले गए। वहीं, सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में 10 और 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

इससे पहले शुक्रवार को अंबाला से करीब 70 किलोमीटर दूर ड्रोन भी दिखाई दिए थे। वहीं सरकार ने राज्य के सभी जिलों में हेल्थ डिपार्टमेंट को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। जो डॉक्टर या कर्मचारी लीव पर चल रहे हैं, उन्हें भी तुरंत ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए गए हैं।

शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की, पंजाब सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई

हरियाणा में हवाई हमले जैसी स्थिति से बचने के लिए शिक्षा बोर्ड ने अगले आदेश तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पंजाब सीमा से सटे सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनके मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

15 हजार बेड रिजर्व

आंकड़ों की मानें तो हरियाणा के 22 जिलों में रोहतक पीजीआई सहित सरकारी अस्पतालों में करीब 18 हजार से ज्यादा बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा गुरुग्राम के मेदांता सहित छोटे-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में करीब 40 हजार बेड उपलब्ध हैं। इस तरह से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में करीब 58 हजार बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से सरकार ने 25% यानि 15 हजार बेड को रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए बड़ा त्याग! इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने देश छोड़ चुना पैसा