Ray-Ban Smart Glass: भारत में जल्द लांच होगा मेटा का Ray-Ban स्मार्ट ग्लास

0
160
Ray-Ban Smart Glass: भारत में जल्द लांच होगा मेटा का Ray-Ban स्मार्ट ग्लास
Ray-Ban Smart Glass: भारत में जल्द लांच होगा मेटा का Ray-Ban स्मार्ट ग्लास

सबसे पहले अमेरिका में लांच किया गया था स्मार्ट ग्लास
Ray-Ban Smart Glass (आज समाज) नई दिल्ली: मेटा जल्द ही भारत व अन्य देशों में Ray-Ban स्मार्ट ग्लास को लांच करने की तैयारी में है। मेटा ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। यह स्मार्ट ग्लास सबसे पहले अमेरिका में लांच किया गया था। इसके बाद कुछ और देशों में इन्हें उपलब्ध कराया गया, लेकिन भारत में अब तक यह लॉन्च नहीं हुए थे। अब कंपनी ने इन्हें भारत, मैक्सिको और यूएई जैसे नए बाजारों में उतारने की तैयारी कर ली है।

दिसंबर 2024 में अमेरिका और कनाडा में सीमित रूप से लॉन्च किए गए लाइव ट्रांसलेशन फीचर को अब सभी बाजारों में विस्तार दिया जा रहा है। अब ये चश्मे अंग्रेजी से स्पेनिश, फ्रेंच और इटालियन में रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। यूजर Hey Meta, start live translation कहकर इसे एक्टिव किया जा सकता है।

फीचर्स

  • Ray-Ban Meta Glasses, जो EssilorLuxottica के साथ मिलकर बनाए गए हैं, की अमेरिकी कीमत $299 (लगभग 25,000) है।
  • इसमें 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा कैमरा है।
  • इसमें ओपन-ईयर स्पीकर्स और माइक्रोफोन है।
  • इस स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल आप म्यूजिक सुनने, तस्वीरें लेने और कॉल्स करने के लिए कर सकते हैं।
  • इन ग्लासेस के जरिए यूजर्स चलते-फिरते फोटो खींच सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं।
  • इन चश्मों के जरिए Instagram पर मैसेज, फोटो, ऑडियो और वीडियो कॉल्स भेज और रिसीव कर सकते हैं। जैसे: Hey Meta, send a message to Lisa on Instagram.
  • यह फीचर चश्मे के कैमरे से वीडियो फीड को देखकर यूज़र के वातावरण की जानकारी दे सकता है।
  • अब Hey Meta कहे बिना भी यूज़र AI से सवाल पूछ सकते हैं और फॉलो-अप सवाल भी संभव हैं।