पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद को शूट किया, दो की मौत, पत्नी बची

0
277
Shot in Objectionable Condition
Shot in Objectionable Condition

आज समाज डिजिटल, Manali News:
मनाली के एक होटल में दिल्ली के एक महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में गोली मार दी। इससे प्रेमी की मौत हो गई। जबकि महिला घायल है। ये गोली मारने वाला व्यक्ति कोई दुश्मन नहीं बल्कि घायल महिला का पति था। पति का गुस्सा इस कद्र था कि उसने दोनों को शूटआउट करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना मनाली के जगतसुख के सूरू गांव की है। यहां पर लीज पर यह होटल दिया गया था। दिल्ली की महिला यह होटल चलाती थी। उसका पति दिल्ली में रहता था। गुरुवार रात को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को उसके प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया। इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया। घटना में महिला की बाजू में गोली लगी है। जबकि प्रेमी और पति की मौत हो गई है।

महिला अस्पताल में भर्ती, पुराने थे संबंध

महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है। घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा तो देखा कि मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़े थे। तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE