Mamta Banerjee gives priority to politics over national interests – JP Nadda: ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय हितों के ऊपर राजनीति को प्राथमिकता दी-जेपी नड्डा

0
377

एजेंसी,नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को ममता बनर्जी के गढ़ में थे। उन्होंने ममता बनर्जी पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा ही राष्ट्रीय हितों के ऊपर राजनीति को प्राथमिकता दी है। नड्डा ने यहां एक रैली में कहा कि यह संशोधित कानून नागरिकता प्रदान करता है, यह इसे छीनता नहीं है जैसा कि लोगों के एक समूह ने दावा किया है। उन्होंने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ममता बनर्जी ने हमेशा ही राष्ट्रीय हितों के ऊपर अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी है। तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संशोधित कानून पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे सिर्फ (अपने) वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए परेशान हैं।