बची हुई ब्रेड से बनाए यह लजीज़ डिश Make Dish From Leftover Bread

0
615
Make Dish From Leftover Bread
Make Dish From Leftover Bread

Make Dish From Leftover Bread

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Make Dish From Leftover Bread : घर में है बची ब्रेड तो उसे फेकने की न सोचे जब हो सकता उनसे लज़ीज व हेल्थी ब्रेकफास्ट देखे बची ब्रेड से क्या होता है कमाल खाओ और अपनों को खिलाओ ये लाजवाब डिश। अकसर लोग सुबह के टाइम ब्रेड खाते है। तो सभी सिंपल ब्रेड की जगह ब्रेड से बनी ये लाजवाब डिश खाना पसंद करेंगे। इस लेख में आप जानेगे। कि कैसे बनाते है ये डिश। जिसे बनाना भी है बहुत आसान।

Make This Dish From Leftover Bread
Make This Dish From Leftover Bread

ब्रेड उपमा Make This Dish From Leftover Bread

  • ब्रेड उपमा एक बहुत टेस्टी और जल्दी बन जाने वाले डिश है।
  • ब्रेड उपमा बनाने के सामग्री-
  •  3 कप कटे हुए ब्रेड क्यूब्स
  •  2 बड़े चम्मच तेल
  •  1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
  •  आधा छोटा चम्मच जीरा
  •  आधा कप बारीक कटा प्याज
  •  आधा छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  •  1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
  •  6 से 7 करी पत्ता
  •  आधा कप बारीक कटे टमाटर
  •  हल्दी पाउडर
  •  लाल मिर्च पाउडर
  •  1 चुटकी हींग
  •  1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  •  नमक स्वादानुसार

ब्रेड उपमा की विधि- Make this delicious dish from leftover bread

सबसे से पहले ब्रेड स्लाइस काट लें। प्याज, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को बारीक काट कर रख ले। हरा धनिया और करी पत्ता काट कर रख ले। सभी सामग्रियां एक तरफ काट कर रख ले। अब पैन में तेल गर्म करें। राई डालें और उन्हें चटकने दें और फूटने दें। फिर जीरा डालें। और इसे चम्मच से हिलाये।

तब तक भूनें जब तक कि जीरा भी चटकने लगे और इनका रंग बदलने दे। कटा हुआ प्याज डालें। धीमी आंच पर, प्याज को पारदर्शी होने तक भूनें। अब इसमें हरी मिर्च,अदरक, करी पत्ता बारीक कटे हुए डालें। चलाते हुए अदरक की कच्ची महक जाने तक भूनें। फिर बारीक कटे टमाटर डालें।

साथ ही इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक चुटकी हींग डालें। साथ ही इसमें आवश्यकतानुसार नमक डालें।-मसाले के मिश्रण को तब तक चलाएं और भूनें जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं और तेल छूटने न लगे। ब्रेड क्यूब्स डालें। बाकी के मिश्रण के साथ ब्रेड को अच्छी तरह मिला लें।

धीमी से मध्यम आंच पर, ब्रेड क्यूब्स को 4 से 5 मिनट के लिए किनारों से थोड़ा कुरकुरा होने तक भूनें। फिर कटी हुई धनिया पत्ती डालें। ब्रेड उपमा को मिलाकर गरमा गरम नाश्ते के रूप में या झटपट नाश्ते के रूप में परोसें। परोसते(serving) समय आप ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस डाल सकते हैं। जिससे डिश और भी स्वादिस्ट लगेगी। Make this delicious dish from leftover bread

also Read: स्प्राउट मूंग दाल, सलाद, सब्जी व स्नैक्स का करे काम

also Read:क्या आप भी एक ही तरह से पनीर खाकर हो गए हैं…

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE