बेगानी लड़ाई में गई जान, करनाल में युवक को लड़कियों ने पीटा, टेंशन में निगला जहर Man Was Beaten Up In Karnal

0
559
Man Was Beaten Up In Karnal
Man Was Beaten Up In Karnal

 

Man Was Beaten Up In Karnal

आज समाज डिजिटल, करनाल:
Man Was Beaten Up In Karnal : करनाल में एक युवक ने मारपीट से हताश होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी जान चली गई। कई दिन पहले एक मॉल से आई 10-12 लड़कियों ने राम नगर निवासी 23 वर्षीय अमन की पिटाई की थी। पिटाई होने और उसका वीडियो वायरल होने से उसे बेइज्जती महसूस हुई। हताश युवक ने इसी गम में जान दे दी।

Also Read: Oil India Limited Recruitment 55 पदों पर निकली भर्ती

मामला दर्ज, जांच शुरू Begani lost his life in the fight

परिजनों की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार ने बताया कि वे रामनगर करनाल में किराए पर रहते हैं। उसका एक लड़का व दो लड़कियां हैं। लड़का 23 वर्षीय अमन मुगल कैनाल मार्केट करनाल में प्राइवेट नौकरी करता था। 21 फरवरी को दुकान मालिक ने दुकान के काम से उसे सेक्टर 12 भेजा था।

लड़कियों ने छिपे लड़के को पीटा girls beat up the young man

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मॉल की तरफ से एक लड़का भागते हुए आया और छिप गया। उसने उसे कहा कि बचा लो, कुछ लड़कियां उसके साथ मारपीट कर रही हैं। इतनी ही देर में 10-12 लड़कियां मॉल से आईं। लड़कियों को आते हुए देखकर उसके पीछे छिपा हुआ लड़का भाग गया, जिसे वह जानता नहीं है, लेकिन उन लड़कियों ने आते ही अमन को पीटना शुरू कर दिया।

मीडिया वालों को बुलाने का मजा चखा रही थीं swallowed poison in tension

वे कहने लगी कि मीडिया वालों को तुमने ही बुलाया। तुझे इस बात का मजा चखाते हैं। उसे बुरी तरह से मारा पीटा। इससे अमन मानसिक तौर पर परेशान हो गया। परेशानी के चलते अमन ने जहरीली वस्तु खा ली। उसकी जान बचाने के लिए इलाज के लिए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसके बेटे अमन की मौत हो गई।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज girls beat up hidden boy

इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजन अमन का शव लेने आ गए हैं, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Man Was Beaten Up In Karnal
SHARE