Mahendragarh News : हर घर तिरंगा अभियान

0
166
Tricolor campaign for every house-
तिरंगा यात्रा निकालते विधायक सीताराम यादव।

(Mahendragarh News) कनीना/अटेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अटेली के विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में आज कनीना व अटेली शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारी बारिश के बावजूद नागरिकों ने इस यात्रा में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरा कनीना शहर आज दिन भर भारत माता के जयकारों के साथ गुंजायमान रहा। इस यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर हर घर की मुंडेर पर तिरंगा लगाया जा रहा है।विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस यात्रा का मकसद अपने देश के प्रति गर्व की अनुभूति कराना है।

यह यात्रा नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब से शुरु होकर बाबा भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए शहीद स्मारक पर सम्पन हुई। इसी प्रकार अटेली शहर में भी नए बस स्टैंड से लेकर झंडा चौक तक यह यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। नागरिकों ने इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। विधायक ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत बबलू, कुलदीप यादव, प्रोफेसर रोशन लाल सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।