Pregnancy Diet : गर्भावस्था में हर महिला को खानी चाहिए ये चीजें, मां व बच्चे दोनों की सेहत को मिलेगा लाभ

0
425
Pregnancy Diet
Pregnancy Diet

Pregnancy Diet: गर्भवती महिला को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। अच्छे खानपान से ही गर्भवती महिला स्वस्थ और सेहतमंद होती है, साथ ही खानपान का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) के कारण कई तरह के बदलाव होते हैं। बच्चे का दिमाग तेज होता है। उसे भरपूर पोषण मिलता है तो प्रसव के बाद स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को कुछ चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

(Pregnancy) ऐसे में काफी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है तो चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में फूड्स के बारे में जो गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद है।

Read Also: डीसी ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लाइसेंस शाखा में भी रजिस्टर चेक किए: DC inspected The Offices

सुबह के नाश्ता में (Pregnancy Diet In Hindi )

प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव करती हैं। उन्हें इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। कि वे सुबह समय पर हेल्दी नाश्ता (Healthy Breakfast) करें। समय पर सही नाश्ता आपको इससे व दूसरी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Pregnancy Diet Chart)

गर्भावस्था के दौरान आपका सेहदमंद रहना बहुत जरूरी है। गर्भ में पल रहे शिशु को स्वस्थ रखने के लिए कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। इसमें पालक का सेवन बहुत लाभदायक है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। इसलिए आपको अपने खान-पान में पालक, पत्तागोभी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegetables) शामिल करनी चाहिए।
इससे बच्चे को बेहतर सेहत और तेज दिमाग मिलता है।

प्रोटीन के लिए अंडा (Healthy Diet plan )

बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण है। इसलिए गर्भवती महिला अंडे का सेवन भी कर सकती हैं। अंडा भी पोषण से भरपूर है। अंडे में प्रोटीन के साथ ही विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन डी की मात्री भी अधिक मिलती है।

बादाम का सेवन (Healthy Foods )

बादाम में काफी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। गर्भावस्था में महिला को बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में काफी सारे पोषक तत्व होते है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह बात गर्भवती महिला और उनके बच्चे पर भी लागू होती है। इससे बच्चे का दिमागी विकास बेहतर होता है।

फल और जूस का सेवन (Healthy Diet plan )

फल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। ताजे फल और उनके जूस का सेवन गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई परेशानियों को खत्म कर देता है। ताजे फलों से विटामिन मिलता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को संतरा, केला, आम, अंगूर, सेब आदि फलों का सेवन करना चाहिए। लेकिन पपीता, अनानास और अंगूर जैसे कुछ फलों का परहेज करना चाहिए ।

दही और दूध का सेवन (Pregnancy Diet)

गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन भी सेहतमंद और बच्चे के लिए फायदेमंद है। दही में विटामिन सी समेत बहुत सारा प्रोटीन होता है। और इसके साथ ही एक गिलास दूध में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए भी दूध बहुत फायदेमंद होता है। दही और दूध के सेवन से सेहत बनती है और बच्चे के दिमाग का भी विकास होता है।

Read Also: शहीदी दिवस को समर्पित साइकिल रैली का किया आगाज, साइकिल सवार 100 किलोमीटर का सफर करेंगे तय: Cyclists Will Travel 100 km

Read Also: Benefits Lemon Water In Summer: गर्मियों के मौसम में पीना शुरू कर दें बस 1 गिलास नींबू पानी, लीवर रहेगा ठीक, और पेट रहेगा दुरुस्त

Connect With Us : Twitter

SHARE