Gujarat ATS Arrests Terrorists: गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार, देश को दहलाने की साजिश नाकाम

0
68
Jaish-e-Mohammed Module Busted: गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खड़ियाल गांव से की गईं। इससे पहले 3 जुलाई को 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर यह कार्रवाई हुई। अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक एटीएस रिमांड पर भेज दिया है।
Gujarat ATS Jaish e Mohammed module case, Gujarat ATS arrests five terror suspects, Jaish e Mohammed terror module latest news, Patan Siddhpur Khadiyal terror arrests, Gujarat ATS anti terrorism operation 2026, JeM terror network investigation in Gujarat, गुजरात एटीएस, जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल, आतंकी मॉड्यूल मामले में 5 गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने जैश से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Gujarat ATS Cracks Down on JeM Network: गुजरात के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ATS का कहना है कि इन लोगों के नाम पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आए थे। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। ATS के मुताबिक पांचों आरोपियों को गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका स्थित खड़ियाल गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कारडिया के रूप में हुई है।

3 जुलाई को 8 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले 3 जुलाई को गुजरात ATS ने गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि ये लोग आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए गुजरात में एक नेटवर्क तैयार करने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जांच के दौरान एजेंसी को कुछ ऐसे डिजिटल और तकनीकी सबूत भी मिले, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ में सामने आए इनपुट के बाद ही पांच नए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

ATS की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। एजेंसी का आरोप है कि ये लोग संगठन से जुड़ी सामग्री का स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार करने और नए लोगों तक पहुंचाने का काम भी कर रहे थे। इन दावों की जांच अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मेहसाणा जिले की कडी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक गुजरात ATS की रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एटीएस गहनता से कर रही जांच

ATS फिलहाल आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मॉड्यूल के तार देश के दूसरे राज्यों या विदेश में बैठे लोगों से जुड़े हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। एटीएस के लिए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों की गिरफ्तार को बड़ी सफलता माना जा रहा है।