ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल, कांग्रेसियों का हंगामा, हिरासत में सुरजेवाला

0
446
Many leaders in custody
Many leaders in custody

आज समाज डिजिटल, Latest News:
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दूसरे दिन भी ईडी की पूछताछ जारी है। राहुल से करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई। वे रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। ईडी दफ्तर के बाहरक कांग्रेसी जमे रहे। राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे।

कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध: चिदंबरम

Rahul Reaches ED Office
Rahul Reaches ED Office

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर एऊ कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन एऊ कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है।

बर्ताव ऐसा कि हम आतंकवादी: अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं। भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक ये लोग जुर्म उठाते रहेंगे हम लोग इसी प्रकार से प्रदर्शन करते रहेंगे।

केंद्र सरकार हमें ये बता दें कि 8 साल में ईडी,आईटी और उइक ने भाजपा नेता के खिलाफ एक भी कार्रवाई की हो। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे।

सत्याग्रह होगा: हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि सत्यमेव जयते! सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया। रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सुरजेवाला समेत कई नेता हिरासत में

surjewala giraftar
surjewala giraftar

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

Rahul Reaches ED Office
Rahul Reaches ED Office

पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एऊ के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE