परिवार बोला- कोरोना को भी गीत सुना देंगी स्वर कोकिला : Lata Mageshkar Updates

0
803
Lata Mageshkar Updates
Lata Mageshkar Updates

Lata Mageshkar Updates

आज समाज डिजिटल, मुंबई:
Lata Mageshkar Updates : स्वर कोकिला और पूरे हिंदुस्तान की दीदी लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनके दाखिल होने का कारण कोरोना और निमोनिया है। पूरा देश उनके ठीक होकर घर लौटने की दुआ कर रहा है। उनके ठीक होकर जल्दी घर लौटने का परिवार को पूरा भरोसा है। परिवार का कहना है कि दीदी कोरोना को भी गीत सुना देंगी।

दीदी की भतीजी रचना शाह ने बताया था कि उनकी हालत अभी स्टेबल है और वे रिकवर कर रही हैं। अधिक उम्र के कारण उन्हें कई समस्याएं हैं। ऐसे में डॉक्टर उनका विशेष ध्यान रख रहे हैं। वे अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगी। वे हमेशा फाइटर और विजेता की भूमिका में ही रहीं हैं। मैं देशभर के उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उन्हें प्रार्थनाओं में रखा है। जब हर कोई प्रार्थना करता है तो कुछ भी गलत नहीं हो सकता। हमें उम्मीद है कि जल्द ही वे कोरोना से जीतकर घर वापस आ जाएंगी।

घर के स्टाफ मेंबर से हुआ कोरोना Lata Mageshkar Updates

लता मंगेशकर के म्यूजिक लेबल एलएम म्यूजिक के मयुरेश पई ने बताया कि घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स सामान लेने बाहर आते-जाते रहते हैं। उनमें से ही एक स्टाफ मेंबर संक्रमित हो गया था। लता दीदी उसके संपर्क में आई थीं, इसलिए उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मयुरेश पई ने आगे बताया था कि लता दीदी के परिवार में उनकी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर में से किसी को कोरोना नहीं था। लता मुंबई के पैडर रोड स्थित अपने घर में फैमिली के साथ रहती हैं। वे 2019 के बाद से घर से निकली नहीं हैं। किसी से मिलती-जुलती भी नहीं हैं।

30 हजार से अधिक गाने गा चुकीं Lata Mageshkar Updates

भारतीय सिनेमा के सबसे महान गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्हें संगीत की दुनिया में 80 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने ‘अजीब दास्तां है ये’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘नीला आसमान सो गया’ और ‘तेरे लिए’ जैसे कई यादगार गाने गाए हैं।

2001 में नवाजा था भारत रत्न से Lata Mageshkar Updates

भारत की कोकिला के रूप में जानी जाने वाली गायिका को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।

Lata Mageshkar Updates

Read Also : कांप गया हरियाणा, अभी और गिरेगा पारा : Weather Condition In Haryana

Read Also: अब ठीक हैं लता मंगेशकर, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट Lata Mangeshkar Health Update

SHARE