अब ठीक हैं लता मंगेशकर, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट Lata Mangeshkar Health Update

0
897
Lata Mangeshkar Health Update
Lata Mangeshkar Health Update

Lata Mangeshkar Health Update

आज समाज डिजिटल, मुंबई:
Lata Mangeshkar Health Update : गायन के क्षेत्र में विश्वभर की आन-बान और शान लता मंगेशकर का स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया था। वे फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। डा। प्रतीत समदानी ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट को अपडेट किया।

कोरोना के साथ हुआ था निमोनिया Lata Mangeshkar Health Update

लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है और वे लगातार डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हैं। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है और वो नहीं चाहती की उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों के साथ शेयर की जाए।

अभी करें इंतजार और प्रार्थना Lata Mangeshkar Health Update

लता मंगेशकर एक हफ्ते से ज्यादा आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में है। बीते दिन डा। प्रतीत समदानी ने बताया था कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। वह अस्पताल में ही रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 10-12 दिनों तक आईसीयू में रहेगी। लता मंगेशकर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा था कि हम दीदी को देखने नहीं जा सकते हैं।

13 साल की उम्र से सुर दे रहीं दीदी Lata Mangeshkar Health Update

92 साल की लता मंगेशकर के महज 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में गाना गा रही है। अब तक वो हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में गा चुकी है। उन्होंने अपने सात दशक से अधिक के करियर में वो 30 हजार से अधिक सॉन्ग्स गाए है। उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है, जिसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल है।

Lata Mangeshkar Health Update

Read Also : कांप गया हरियाणा, अभी और गिरेगा पारा : Weather Condition In Haryana

Read Also: बूस्टर डोज के चक्कर में बैंक अकाउंट हो गया खाली : Online Fraud

SHARE