कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी

0
294
Tricolor Prabhat Pheri on Kargil Vijay Diwas
Tricolor Prabhat Pheri on Kargil Vijay Diwas
इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा प्रभातफेरी,सेंकड़ो युवाओं ने हाथो में तिरंगा लेकर किया शहीद वीर जवानो को नमन।

कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा प्रभातफेरी 

भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा पदाधिकारीयों के आलावा शहर के सेंकड़ो गणमान्य लोगो ने भाग लिया। नीलकंठी यात्री निवास बिरला मंदिर रोड से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पुराना बस स्टेण्ड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में बत्तोर मुख्यतिथि पंहुँचे बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सफल तिरंगा यात्रा पर कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी।

कारगिल विजय दिवस में शहीद जवानो को देश सदैव याद रखेगा

राजकुमार सैनी ने कहा की कारगिल विजय दिवस में शहीद जवानो की कुर्बानी को देश सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने तिरंगा प्रभातफेरी में उमड़ी भीड़ का आभार व्यक्त किया। रुबल ने कहा की बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा प्रभातफैरियां निकाली जा हैं, इसी कड़ी में आज कुरुक्षेत्र में तिरंगा प्रभातफेरी निकाली गई। उन्होंने कहा की कारगिल का युद्ध भारतवर्ष के गौरव का प्रतीक है।बजिसमें हमारे जाबांज सैनिको ने दुश्मनो के दाँत खट्टे कर दिये थे, कारगिल में शहीद सैनिको की शहादत पर हमें गर्व है। उनके सम्मान में यह तिरंगा प्रभातफेरी निकाली गई है।
SHARE