Kurkushetra News : भाजपा के वरिष्ठ मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया घृणित बयान इनके नकली राष्ट्रवाद और जहरीली मानसिकता को दर्शाता है : पांचाल

0
152
The disgusting statement made by senior BJP minister on Colonel Sofia Qureshi reflects his fake nationalism and poisonous mentality Panchal
बाबैन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता जयपाल पांचाल व अन्य।

(Kurkushetra News) बाबैन। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयपाल पांचाल ने कड़ी निदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस प्रकार के आचरण से इन की घृणित मानसिकता तथा नकली राष्ट्रवाद परिलक्षित होता है। सेना के जवान अपने देश के लिए हर समय शहीद होने का जज्बा रखते हुए सरहदों पर लड़ते हैं। उन पर इस प्रकार की ओछी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। भाजपा के नेता लगातार देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलकर जनता के मन में वैमनस्यता पैदा करने का काम कर रहे हैं रहें।

ताकि इनका सत्ता में बने रहने का अपना मकसद पूरा होता रहे। पिछले 11 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को सांप्रदायिक झगड़े में उलझा कर देश को पीछे ले जाने का काम किया है। आज देश की जनता को यह समझने की जरूरत है कि कांग्रेस के राज में भारत हर क्षेत्र में विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर था। आज देश नफरत और सांप्रदायिकता की वजह से टूटते सामाजिक ताने-बाने के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सीमाओं पर बढ़ती असुरक्षा से बुरी तरह जूझ रहा है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस बाबैन के मंडल अध्यक्ष रामपाल सैनी, राकेश अग्रवाल, मामचंद प्रजापत, प्रवीण सिंगला, अनिल मरचैहडी, सुरेश शर्मा, आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rewari News : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ऋषि वल्र्ड स्कूल बना विजेता