KUK Women Kabaddi Team: कुवि की महिला कबड्डी टीम ने जीता रजत पदक, किया आल इंडिया के लिए क्वालीफाई

0
682
KUK Women Kabaddi Team

डॉ. राजेश वधवा, कुरुक्षेत्र:

KUK Women Kabaddi Team: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में आयोजित उत्तर क्षेत्र की अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2021-22 में रजत पदक जीतकर आॅल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया है।

Read Also: Corona Treatment with Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड पर भी होगा कोरोना का उपचार, निर्धारित दरों से अधिक नहीं कर सकेंगे चार्ज

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने सिल्वर मैडल KUK Women Kabaddi Team

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में 03 जनवरी से 06 जनवरी के बीच आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने सिल्वर मैडल जीत कर आॅल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने महिला कबड्डी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी व आॅल इंडिया खेल के लिए शुभकामनाएं दी। कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आॅल इंडिया के लिए शुभकामनाएं दी।

Read Also: DAP Fertilizer Farmer: किसानों को यूरिया के साथ जबरन थोपी जा रही है दवाईयां

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 64-34 से हराया KUK Women Kabaddi Team

कुवि के कार्यवाहक खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 64-34 से हराकर अपने खिताब के दावे को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का पहले लीग मैच में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जीएनडी यूनिवर्सिटी अमृतसर को 33 – 68 से हराया। वहीं दूसरे लीग मैच में भी कुरुक्षेत्र ने एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक को 34-57 के स्कोर के साथ एक विशाल अंतर से मात दी। कुरुक्षेत्र की तरफ से राज रानी, नीरू दहिया, प्राची व प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन किया।

Read Also: Administration and Police Start Strict Action: बिना मास्क घूमने वालों की आई शामत

कुरुक्षेत्र विवि और हिमाचल यूनिवर्सिटी में कांटे की टक्कर KUK Women Kabaddi Team

उन्होंने बताया कि फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हिमाचल यूनिवर्सिटी का मुकाबला कांटे की टक्कर का हुआ। अंतिम क्षण तक तथा लास्ट रेड पर मैच का निर्णय हुआ। हिमाचल यूनिवर्सिटी ने 37-34 के स्कोर से मैच को जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला टीम सिल्वर मैडल के साथ द्वितीय स्थान पर रही। कुरुक्षेत्र की टीम से पूजा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित जीएनडी अमृतसर, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला व एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की टीमों ने अब जीजीटी यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में होने वाली आॅल इंडिया अन्तर विश्वविद्यालय के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Read Also: Covid Patient Instructions: कोविड मरीज के पड़ोसियों के लिए निर्देश

Read Also: Mata Prasini Devi School Nawanshahr: विधायक अंगद सिंह सैनी ने रखा माता प्रसिंनी देवी स्कूल की अधारशिला का नींव पत्थर

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE