Maa Laxmi Pratima: जानें दीवाली पर मां लक्ष्मी की खड़ी प्रतिमा शुभ या बैठी

0
75
Maa Laxmi Pratima: जानें दीवाली पर मां लक्ष्मी की खड़ी प्रतिमा शुभ या बैठी
Maa Laxmi Pratima: जानें दीवाली पर मां लक्ष्मी की खड़ी प्रतिमा शुभ या बैठी

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति
Maa Laxmi Pratima, (आज समाज), नई दिल्ली: आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को दीवाली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली की रात को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है। जो भी भक्त धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश जी की पूजा दीवाली पर प्रदोष काल में करते हैं और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते हैं उन्हें कभी भी धन और भौतिक सुख की कमी नहीं होती है। आज की इस कड़ी में हम जानेंगे कि मां लक्ष्मी के किन मंत्रों का जाप करके उन्हें प्रसन्न करें। साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर मां लक्ष्मी की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए या बैठी हुई होनी चाहिए।

मां लक्ष्मी की बैठी मूर्ति

ध्यान दें कि दीवाली की पूजा को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। जिनमें से एक नियम तो यही जान लेना चाहिए कि पूजा मां लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति रखें या बैठी हुई, माता की कौन सी मूर्ति शुभ होगी। दरअसल, दीवाली पर हमें माता की जिस मूर्ति की पूजा करनी चाहिए वो कुछ ऐसी हो कि मां लक्ष्मी कमल पर बैठी हों और सोने के सिक्के बरसा रही हों।

ऐसी मूर्ति अगर पीतल की हो तो यह अति शुभ और मंगलकारी मूर्ति है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी जी की बैठी हुई मूर्ति घर में धन की स्थिरता बनाए रखती है। संगमरमर, चांदी या पत्थर की भी मूर्ति हो तो ये शुभ होगा। ध्यान रहे कि दीवाली पूजा के समय मां लक्ष्मी की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करना शुभ होगा।

मां लक्ष्मी की कैसी मूर्ति न लाएं

यह भी जान लें कि कभी भी दीवाली पर खड़ी मां लक्ष्मी की प्रतिमा न लाएं क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खड़ी खड़ी ही घर से निकल जाएंगी। खड़ी मूर्ति की पूजा से धन स्थिर नहीं रहता है और समृद्धि टिकती नहीं है। घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। दीवाली पर पूजा के लिए खंडित, टूटी या जली हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति घर में गलती से भी न लाएं और न तो प्लास्टिक या प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनी प्रतिमां लाएं। वो मूर्तियां भी न लाएं जो अंदर से खोखली हों।

मां लक्ष्मी के मंत्र

ज्योतिषियों के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर अति शुभ शिववास योग के साथ ही अभिजीत मुहूर्त और कई मंगलकारी संयोग में मां लक्ष्मी भगवान गणेश की की पूजा की कर सुख और सौभाग्य की प्राप्ति की जा सकती है। जीवन के संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए दिवाली पूजा से पहले मां लक्ष्मी के मंत्र जान लें।

ये हैं मां लक्ष्मी के शक्तिशाली मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
धनाय नमो नम:
ॐ लक्ष्मी नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
लक्ष्मी नारायण नम:
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ॐ धनाय नम:
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट

ये भी पढ़ें : जानें दीवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त