Important Historical Events of 18 October आज समाज नेटवर्क (1950 – ओम पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता) ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। वे हिन्दी सिनेमा के एक अत्यंत प्रतिभाशाली और बहुप्रशंसित अभिनेता थे, जिन्होंने समानांतर सिनेमा (आर्ट फिल्मों) और व्यावसायिक (मेनस्ट्रीम) दोनों तरह की फिल्मों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
ओम पुरी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की शिक्षा ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की और फिर ‘आक्रोश’ (1980), ‘अर्धसत्य’ (1983), ‘सद्गति’, ‘स्पर्श’ और ‘भवनी भवई’ जैसी गंभीर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से आलोचकों और दर्शकों का ध्यान खींचा।उन्होंने न केवल हिन्दी बल्कि अंग्रेज़ी, पंजाबी, मलयालम और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया। ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों जैसे East is East*, The Ghost and the Darkness, और City of Joy में भी उन्हें सराहा गया।
ओम पुरी को पद्म श्री और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। 6 जनवरी 2017 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनका सशक्त अभिनय आज भी भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बना हुआ है।
18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
- 1922 – ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।
- 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
- 1972 – पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
- 1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- 1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
- 1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
- 2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
- 2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया। - 2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
- 2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।
कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया। - 2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1972 – चिन्ता अनुराधा – भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से 17वीं लोकसभा की सदस्य हैं।
- 1950 – ओम पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
- 1925 – नारायण दत्त तिवारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
- 1925 – इब्राहिम अल्काज़ी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।
- 1919 – विलियमसन ए. संगमा – भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
18 अक्टूबर को हुए निधन
- 2013 – रावुरी भारद्वाज – तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे।
- 2008 – ई. के. मॉलोंग – मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
- 1996 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1976 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
- 1865 – विस्काउंट पामर्स्टन – 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता थे।