Live update-Kisan agitation- farmers reach Singhu border, heavy police force deployed: किसान आंदोलन- किसान पहुंचे सिंघु बार्डर, भारी पुलिस बल तैनात

0
472

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर कृषि कानूनोंके खिलाफ किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन आज भी जारी है। कल हंगामेंऔर हरियाणा की सीमाएं सील होने के बावजूद भी किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अंबाला चंडीगढ़हाईवेऔर शंभू बॉर्डर आज भी सील किए गए हैं। किसान सड़कों पर है। कृषि कानून के खिलाफ किसान पंजाब से लेकर हरियाणा की सड़कों पर जमा हुए है और केंद्र सरकार पर हल्ला बोल कर रहे हैं। किसानों का आंदोलन कल से ही जारी है। आज भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली पहुंचने के लिए किसाान पुलिस से भिड़ने को भी तैयार हैं। कल किसानों ने पुलिस की लगाई बड़ी-बड़ी बैरिकेटस उठाकर फेंक दी थी। आज किसान दिल्ली पहुंच सकते हैं और इनके समर्थन में यूपी में भी प्रदर्शन होने की उम्मीद है। हरियाणा की सीमाएं सील होने के कारण कल पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा था। हालांकि, तब भी किसान आगे बढ़ते जा रहे हैं।
दिल्ली में एंटर कर रहे किसानों को सिंघु बॉर्डर पर रोका गया
पंजाब के किसानों को दिल्ली में एंटर करने से सिंघु बॉर्डर पर रोका गया। एक किसान ने कहा हम शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्सन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में दाखिल होंगे। लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने का हक है।

-मथुरा: यूपी में भी अब किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने रोड ब्लॉक किया, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।