अकबर-बीरबल: बादशाह का सपना King’s Dream

0
385
King's Dream

आज समाज डिजिटल, अम्बाला:
King’s Dream : चतुराई और बुद्धि इस्तेमाल के लिए बीरबल के किस्से खूब मशहूर हैं। बादशाह अकबर के ऊपर आई मुसीबतों को बीरबल हमेशा चुटकियों में सुलझा देते थे। असल जिंदगी की परेशानी ही नहीं बल्कि बादशाह के सपनों की गुत्थियों का जवाब भी बीरबल के पास होता था। (King’s Dream)

Read Also : अकबर-बीरबल की कहानी: बुद्धि से भरा बर्तन Pot Of Wisdom

King's Dream

बादशाह ने अजीब-सा सपना देखा था King’s Dream

एक बार जब बादशाह अकबर गहरी नींद से अचानक उठ गए और रात भर सो नहीं सके। वो बहुत परेशान थे क्योंकि उन्होंने अजीब-सा सपना देखा था, जिसका मतलब वो समझ नहीं पा रहे थे। उन्होंने देखा कि उनके एक के बाद एक सारे दांत गिरते चले गए और आखिर में सिर्फ एक ही दांत बचा। इस सपने से वह इतने चिंतित हुए कि उन्होंने इसके बारे में सभा में चर्चा करने के बारे में सोचा।

Read Also : अकबर-बीरबल: लहरें गिनना Counting Waves

King's Dream

सभी ज्योतिषों ने आपस में विचार-विमर्श किया King’s Dream

अगले दिन सभा में पहुंचते ही अकबर ने मंत्रियों को सपना सुनाया और सभी से राय मांगी। सभी ने उन्हें सुझाव दिया कि इस बारे में किसी ज्योतिष से बात करके सपने का मतलब समझना चाहिए। अगले दिन उन्होंने दरबार में विद्वान ज्योतिषों को बुलवाया और सपना सुनाया। इसके बाद सभी ज्योतिषों ने आपस में विचार-विमर्श किया। फिर उन्होंने बादशाह से कहा, “जहांपनाह, इस सपने का एक ही मतलब निकलता है कि आपके सभी रिश्तेदार आपसे पहले ही मर जाएंगे।”

Read Also : अकबर-बीरबल की कहानी : बीरबल की योग्यता Birbal’s Qualification

अकबर को गुस्सा आया King’s Dream

ज्योतिषों की बात सुनकर अकबर को गुस्सा आया और उन्होंने सभी ज्योतिषों को दरबार से जाने का आदेश दिया। उन सभी के जाने के बाद बादशाह अकबर ने बीरबल को बुलाया और कहा, “बीरबल, तुम्हारे अनुसार हमारे सपने का मतलब क्या होगा?”बीरबल ने कहा, “हुजूर, मेरे हिसाब से आपके सपने का मतलब यह था कि आपके सभी रिश्तेदारों में से आपकी उम्र सबसे ज्यादा होगी और आप उन सभी से ज्यादा समय तक जीते रहेंगे।” इस बात को सुनकर बादशाह अकबर बहुत खुश हो गए।

Read Also : अकबर-बीरबल की कहानी : सारा जग बेईमान Whole World Dishonest

बात को हमेशा सही तरीके से सामने रखा जाना चाहिए King’s Dream

मौजूद मंत्रियों ने सोचा कि बीरबल ने ज्योतिषों की ही बात को दोहराया है। बीरबल ने उन मंत्रियों से कहा कि देखो, बात वही थी, बस कहने का तरीका अलग था। बात को हमेशा सही तरीके से सामने रखा जाना चाहिए। मंत्रियों को इतना कहकर बीरबल सभा से चले गए।

शिक्षा : बात को हमेशा सही तरीका और सलीके से रखा जाना चाहिए।

Read Also : अकबर-बीरबल : स्वर्ग की यात्रा Journey To Heaven

Read Also : गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के टिप्स Healthy And Fit In Summer

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
SHARE