West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार

0
252
West Bengal
West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार
  • कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार

West Bengal, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari ) को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से हसनैन इकबाल नाम के  व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि कि उसने पुलिस को एक ईमेल करके सीएम शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से आत्मघाती बम हमला करने की धमकी दी थी।

भवानीपुर पुलिस को मिला था ईमेल

कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी-4, वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि हसनैन इकबाल की उम्र 27 वर्ष है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कोलकाता पुलिस की साइबर सेल के संयुक्त अभियान में उसे अरेस्ट कियिा गया।द्ध
सोलोमन के अनुसार 14 मई को सुबह तकरीबन सवा दस बजे भवानीपुर पुलिस स्टेशन के आॅफिसर-इन-चार्ज को धमकी वाला ईमेल मिला था। आरोपी ने कथित तौर पर अल-कायदा की मदद से सीएम शुभेंदु पर फिदायीन हमला करने का दावा किया था।

आबिदा अली नाम की महिला की पहचान का इस्तेमाल

सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि उसने आबिदा अली नाम की एक महिला की पहचान का इस्तेमाल करके धमकी भरा मेल भेजा था। शिकायत के तत्काल बाद, एसटीएफ और साइबर विंग ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। एडिशनल सीपी ने कथित आत्मघाती हमलावर महिला की पहचान बताई और कहा कि उस पर अल-कायदा के साथ काम करने की आशंका है। आबिदा अली पर कथित तौर पर अल-कायदा संग मिलकर काम करने व बंगाल सीएम पर आत्मघाती हमलावर के तौर पर अटैक करने की तैयारी करने का आरोप था।

आरोपी ने कबूली ईमेल भेजने की बात

जांचकर्ताओं ने जांच के दौरान पाया कि ईमेल गार्डन रीच के गुलाम अब्बास लेन निवासी हसनैन इकबाल से जुड़ा था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने ईमेल भेजने की बात मान ली। प्रारंभिक जांच के मुताबिक जिस महिला के नाम से ईमेल भेजा था, वह आरोपी की जान-पहचान की थी। अधिकारियों के अनुसार उन्हें शक है कि आरोपी उस महिला व उसके परिवार को फंसाना अथवा परेशान करना चाहता था। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि आरोपी ने पहले भी कई सरकारी संस्थानों को कथित तौर पर ईमेल भेजे थे।

ये भी पढ़ें : West Bengal Elections-2026: घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता बनी विधायक

  • TAGS
  • [post_tags]