PM Modi Norway Visit : पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से बदलेंगे दोनोें देशों के आपसी रिश्ते

0
249
PM Modi Norway Visit : पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से बदलेंगे दोनोें देशों के आपसी रिश्ते
PM Modi Norway Visit : पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से बदलेंगे दोनोें देशों के आपसी रिश्ते

43 वर्षों बाद कल भारत का प्रधानमंत्री नॉर्वे की धरती पर पहुंचेगा

PM Modi Norway Visit (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में अपने छह देशों के दौरे पर हैं। पीएम के इस दौरे की शुरुआत 15 मई को यूएई यात्रा से हुई थी। अपने इसी दौरे के दौरान कल पीएम नॉर्वे पहुंचेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की यह यात्रा अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। ज्ञात रहे कि पीएम मोदी की जहां यह नॉर्वे की पहली यात्रा है वहीं 43 वर्ष बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा है।

ये बोले नॉर्वे में भारतीय राजदूत

प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा पर नॉर्वे में भारत की राजदूत ग्लोरिया गैंगटे ने कहा कि यह यात्रा वैश्विक उथल-पुथल और भारत-नॉर्वे संबंधों में आए बदलावों के बीच हो रही है। इसलिए यह यात्रा संबंधों का जायजा लेने और भारत-ईएफटीए-टीईपीए समझौते द्वारा प्रदान किए गए नए अवसरों की तलाश करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है। यह समझौता चार ईएफटीए देशों के साथ हस्ताक्षरित व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता है जो अब लागू हो चुका है।

वास्तव में, यह बहुत दिलचस्प है कि टीईपीए समझौते में निवेश का भी प्रावधान है, जिसमें ईएफटीए देशों द्वारा 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियों के सृजन की बात कही गई है। यहां कई अवसर मौजूद हैं जिनका लाभ उठाया जा सकता है और वास्तव में, भारत में मौजूद कई नॉर्वेजियन कंपनियां भारत-ईएफटीए-टीईपीए समझौते द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर का लाभ उठाना चाहेंगी’।

पीएम मोदी को दिन नॉर्वे यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 मई 2026 को तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों के लिए नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नॉर्वे की यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा होगी और 43 वर्षों में नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री यात्रा होगी। प्रधानमंत्री, राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज बना पश्चिम एशिया में तनाव का केंद्र

  • TAGS
  • [post_tags]