West Asia Tension, (आज समाज), तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनातनी कम होने का न नाम नहीं ले रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद ईरान के हौंसले बुलंद है। ईरान सरकार ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का ईनाम घोषित किया है। ईरान इस संबंध में संसद में बिल ला सकता है। दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान पर फिलहाल हमला करने का प्लान टाल दिया है। सूत्रों के अनुसार वाशिंगटन की मंगलवार को तेहरान पर हमले की तैयारी थी।
राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ला सकता है बिल
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का ईनाम वाला बिल संसद में ला सकता है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य व सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से विधेयक तैयार किया जा रहा है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन के अनुसार संसद शीघ्र इस बिल पर मतदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू और ट्रंप को जहन्नुम पहुंचाने वालों को यह ईनाम दिया जाएगा।
खामेनेई व अन्य की मौत के प्रतिशोध में उठाया जा रहा कदम
रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई सैन्य व राजनेताओं की मौत के प्रतिशोध में यह कदम उठाया जा रहा है। उधर ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मंगलवार को ईरान पर होने वाले हमले को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है। ट्रंप ने कहा, सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने वार्ता को मौका देने के लिए कुछ दिन का टाइम मांगा था।
संसद में अमेरिका से बातचीत पर रिपोर्ट पेश
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरानको धमकी दी थी कि जल्द समझौता करो नहीं तो सब कुछ तबाह हो जाएगा। कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा था कि घड़ी बहुत तेजी से भाग रही है और यदि शीर्ष समझौता नहीं हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे।मंगलवार को ईरान की संसद में अमेरिका के साथ बातचीत पर रिपोर्ट पेश की गई। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि होर्मुज पर किसी तरह की रोक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Rajnath Vietnam Visit: रक्षा मंत्री ने हनोई में हो ची मिन्ह को अर्पित की श्रद्धांजलि


