Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में 60 सेकेंड में दो बार आया भूकंप, 190 की मौत, हजारों घायल

0
190
Venezuela suffers two earthquakes in 60 seconds, killing 190 and injuring thousands
  • गिरी इमारतों में अपनों को तलाश रहे लोग
  • सैकड़ों जगह इमारतें गिरी, संचार व्यवस्था ठप
  • भारत -अमेरिका सहित कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया

Venezuela Earthquake(आज समाज नेटवर्क)कराकस, वेनेजुएला। वेनेजुएला में 60 सेकेंड के अंदर दो बार आए शक्तिशाली भूकंप से हर तरफ तबाही मच गई। इनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को बुरी तरह से हिला दिया है। अब तक 190 से लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। वहीं मौतों और घायल लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सैकड़ों जगह इमारतें गिर गई हैं और संचार व्यवस्था ठप हो गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भी जानकारी दी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल अभी भी गिरी हुई इमारतों के मलबे में लोगों को तलाश रहे हैं।

राहत टीमें प्रभावित जगहों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही हैं।इस संकट की घड़ी में भारत और अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य बड़े देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत वेनेजुएला में खोज और बचाव दल भेजेगा। इसके साथ ही वहां चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भी भेजी जा रही है। अमेरिका की टीमें मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगी।

  • TAGS
  • [post_tags]