Uttarakhand News: देवभूमि में कुदरत का रौद्र रूप, उफनती नदी में तिनके की तरह बहा लोहे का पुल, देखें खौफनाक Video

0
94
Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति वैली में भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे अचानक फ्लैश फ्लड आ गया और देखते ही देखते एक लोहे का पुल बह गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सैलाब पुल को उखाड़ता दिख रहा है।
Uttarakhand Niti Valley bridge swept away latest news, bridge washed away due to heavy rain in Uttarakhand, Niti Valley flood video bridge collapse, strong river currents sweep away bridge in Chamoli, Uttarakhand heavy rainfall and rising river water, Niti Valley travel advisory after bridge collapse, उत्तराखंड नीति वैली पुल हादसा, चमोली में पुल बहा, उत्तराखंड भारी बारिश, नीति वैली बाढ़
उत्तराखंड की नीति वैली से खौफनाक वीडियो सामने आया है।

Uttarakhand Rain Fury Video: पहाड़ों में जब बारिश अपना रौद्र रूप दिखाती है तो नदी-नाले कुछ ही पल में जिंदगी की राह रोक देते हैं। उत्तराखंड की नीति वैली में ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव ने एक लोहे के पुल को देखते ही देखते बहा दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी का तेज बहाव और मलबा पुल से टकराता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि नदी में अचानक पानी और मिट्टी का तेज सैलाब नीचे की ओर आता है। कुछ ही सेकंड में पानी की ताकत पुल से टकराती है और पुल अपनी जगह से उखड़कर नदी किनारे की तरफ जा गिरता है। इसी दौरान नदी के किनारे सड़क पर मौजूद एक ट्रक और SUV भी बहते नजर आते हैं।

तेज बहाव में बह गया पुल

यह घटना चमोली जिले के नीति वैली क्षेत्र की बताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसके बाद तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर आया। पुल पानी के दबाव को ज्यादा देर नहीं झेल पाया और कुछ ही सेकंड में बह गया। सामने आए वीडियो में प्रकृति की इस ताकत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय हालात कितने खतरनाक रहे होंगे। पुल के बह जाने के बाद आसपास का इलाका मुख्य शहर से कट गया है। प्रशासन ने लोगों से इस क्षेत्र में यात्रा नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि मौसम और हालात सामान्य होने तक यात्रा को टाल दें। प्रशासन की ओर से स्थिति को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही लोगों को इस रास्ते पर जाने की सलाह दी गई है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

बारिश को देखते हुए नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों को आशंका है कि लगातार बारिश के कारण आने वाले समय में नदी और नालों का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ सकता है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार राज्य में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत समेत कई इलाके बारिश से प्रभावित हैं।

विनोद कुमार सुमन के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शाम के समय कुछ देर बारिश रुक सकती है, लेकिन इसके बाद रात में फिर तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन संवेदनशील इलाकों में जागरुकता अभियान भी चला रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि बारिश और भूस्खलन जैसी स्थिति में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रशासन का जोर लोगों को सुरक्षित रखने और जोखिम वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही रोकने पर है।