UP Breaking News: बरेली जिला सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को डीएम आवास पर बंधक बनाने का आरोप

0
445
UP Breaking News
बरेली जिला सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री।
  • मुझे कहा, ‘साला पंडित पागल’ हो गया है : अग्निहोत्री 

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri Held Hostage, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) को गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह के आवास बंधक बना लिए जाने का मामला सामने आया है। यह कथित  अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह सामने आने के बाद अग्निहोत्री ने पद से त्यागपत्र देकर शासन तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना सोमवार शाम लगभग साढ़े सात बजे की

सूत्रों के अनुसार घटना बीते कल यानी सोमवार शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर आरोप लगाया है कि बंधक बनाने के बाद लखनऊ से फोन करके उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि फोन पर उन्हें ‘साला पंडित पागल’ हो गया है, कहा गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अलंकार अग्निहोत्री को जान का खतरा हो गया है।

डीएम अविनाश से मिलने पहुंचे थे अलंकार अग्निहोत्री 

जानकारी के मुताबिक अग्निहोत्री सोमवार शाम को डीएम अविनाश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकले तो भावुक और गुस्से में थे। मीडिया के साथ बातचीत में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा, मुझे डीएम आवास के अंदर करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने बताया कि इस बीच जब बातचीत हो रही थी, तो डीएम के पास लखनऊ से एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने गाली दी और कहा, ‘साला पंडित पागल हो गया है, इसे रात भर बंधक बनाकर रखो’।

इस्तीफे में यूजीसी के नए कानून को ‘काला कानून’ बताया

अलंकार अग्निहोत्री का दावा है मीडिया के हस्तक्षेप और बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे की सतर्कता के बाद ही उन्हें डीएम आवास से निकलने दिया गया। उन्होंने पांच पेज का त्यागपत्र दिया है। इसमें उन्होंने यूजीसी के नए कानून को ‘काला कानून’ बताया है। इसके अलावा प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों संग हुई बदसलूकी पर भी गहरा दुख जताया है। अग्निहोत्री ने एक पोस्टर लहराया और कहा कि यूपी सरकार व प्रशासन संतों व ब्राह्मणों के खिलाफ काम कर रही है और एक सनातन प्रेमी होने के नाते वह यह सब सहन नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें : UP News: एमएलए राजा भैया पर अवैध विदेशी हथियार रखने के आरोप, पत्नी भानवी सिंह ने खुद को बताया जान को खतरा

  • TAGS
  • [post_tags]