Congress Targeted PM Modi : ट्रंप तानाशाह है और मोदी उनके गुलाम बन चुके : खड़गे

0
449
Congress Targeted PM Modi : ट्रंप तानाशाह है और मोदी उनके गुलाम बन चुके : खड़गे
Congress Targeted PM Modi : ट्रंप तानाशाह है और मोदी उनके गुलाम बन चुके : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

Congress Targeted PM Modi (आज समाज), कलबुर्गी : देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस का यह आरोप है कि अमेरिका वर्तमान समय में जरूरत से ज्यादा भारत के आंतरिक और बाहरी मामलों में दखल दे रहा है और केंद्र सरकार एक कठपुतली की तरह उसके ईशारों पर नाच रही है। इसी के चलते कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर से केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी को अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप का गुलाम तक कह दिया है।

यह बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम बन गए हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश के नेता की हत्या से दुनिया में शांति नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि अगर अली खामेनेई जैसे नेताओं को निशाना बनाया जाता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक स्थिरता पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का रवैया अहंकारी है और वह कई मामलों में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

अमेरिका की बहुत सारी अनुचित शर्तें मान रहा भारत

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हमला बोलते हुए खड़गे ने कहा कि भारत को मजबूरी में कई शर्तें माननी पड़ी हैं। उनके मुताबिक भारत अपने कई कृषि उत्पादों पर टैरिफ नहीं लगा सकता, जबकि अमेरिका भारतीय निर्यात पर टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं, जबकि अमेरिका में यह संख्या सिर्फ 3 प्रतिशत है। ऐसे में अगर अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में बिना रोक-टोक आएंगे तो भारतीय किसानों पर बड़ा असर पड़ेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]