Amit Shah के बंगाल दौरे का आज आखिरी दिन, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठकें

0
235
Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

Amit Shah West Bengal Visit, (आज समाज), कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज आखिरी दिन है और इस दौरान उनका राजधानी कोलकाता में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकेें करने का कार्यक्रम है। वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ दो बैठकें करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री उत्तर कोलकाता स्थित ठंथनिया काली मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah Bengal Visit: भ्रष्टाचार और घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर ममता सरकार पर साधा निशाना

सोमवार शाम को कोलकाता पहुंचे थे शाह

अमित शाह सोमवार शाम को कोलकाता पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विशेषतौर पर बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर ममता सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही प्रशासनिक व भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनपर पलटवार किया।

मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव 

गौरतलब है कि 2026 के मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं जिसे देखते हुए राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। अमित शाह भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं और इसलिए चुनावों से पहले उनका बंगाल दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच तालमेल बिठाने पर जोर दे रहे हैं।

साढ़े तीन बजे मां काली के दर्शन-पूजन करेंगे 

सुबह पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद अब अमित शाह का दोपहर करीब दो बजे कोलकाता स्थित साइंस सिटी आडिटोरियम में पार्टी के वर्कर्स से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद साढ़े तीन बजे वह काली मंदिर में मां काली के दर्शन व पूजा करने के बाद वे नई दिल्ली लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Birthday: 61 वर्ष के हुए केंद्रीय ग्रह मंत्री, पीएम व अन्य नेताओं ने दी बधाई

  • TAGS
  • [post_tags]