The robbery of PM’s niece in Delhi: दिल्ली में बैखौफ बदमाश, पीएम की भतीजी से हुई लूटपाट

0
521

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चोरों बदमाशों में हौसले कितने बुलंद हैं कि आम आदमी हो या कोई विशेष कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस बार चोरों ने पीएम मोदी की भतीजी को शिकार बनाया है। दरअसल सिविल लाइंस इलाके में चोरों ने आॅटो से उतर रही एक युवती को अपने निशाने पर लिया और आॅटो से उतरे वक्त उसके हाथ से पर्स छीन कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार दमयंती बेन शनिवार सुबह अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। फिर वह आॅटो से सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन पहुंचीं। आॅटो से उतरते समय बाइक सवार बदमाशों ने दमयंती बेन के हाथ से पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]