Senior NCP leader and former MP DP Tripathi dies: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन

0
613

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का दिल्ली में निधन हो गया। वह 67 साल के थे और लंबी बीमारी से पीड़ित थे। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने प्रारंभ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी बाद में वह एनसीपी के साथ जुड़ गए थे। सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

  • TAGS
  • [post_tags]