- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया को भारत से उम्मीद
Post-Budget Webinar, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, उत्पादों की गुणवत्ता, अधिक निर्यात और देशों के साथ हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बात की। ‘आर्थिक विकास को सतत बनाए रखना और उसे मजबूत करना’ विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार (Post-Budget Webinar) आयोजत की गई थी और पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए कार्यक्रम को संबोधित
भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए उम्मीद की किरण
प्रधानमंत्री कहा, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए लगातार उम्मीद की किरण बनी हुई है। मौजूदा समय में विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद दुनिया को भारत से बेहतर उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने कहा, वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं जब पुनर्गठित हो रही हैं, तो ऐसे मौके पर भारत की तेज आर्थिक प्रगति विकसित भारत के टारगेट की मजबूत नींव है। पीएम ने साफ किया कि देश की दिशा व संकल्प दोनों ही बिल्कुल स्पष्ट हैं।
वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता करें सुनिश्चित
प्रधानमंत्री ने कहा, अब समय ‘अधिक निर्यात’ का है। उन्होंने कहा, अधिक उत्पादन करें, ज्यादा कनेक्ट रहें और अधिक निर्माण करें। गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब भारत के अनुसंधान में बड़े पैमाने पर निवेश करने का समय है। इसके साथ ही भारत को वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी।
कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए
पीएम ने एफटीए का जिक्र करते हुए कहा, भारत ने हाल ही में कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे अवसरों के नए द्वार खुले हैं। उन्होंनें कहा, ऐसे में देश की जिम्मेदारी है कि उत्पादों की गुणवत्ता से कतई समझौता न किया जाए। प्रधानमंत्री ने साफ किया किया कि यदि किसी एक क्षेत्र पर अधिकतम ऊर्जा, बुद्धिमत्ता व संसाधन केंद्रित करने हैं, तो वह गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, भारतीय उत्पाद न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरें, बल्कि उन्हें (अंतरराष्ट्रीय मानक) पीछे भी छोड़ें।
उद्योग जगत से की यह अपील
प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से दूसरे देशों की जरूरतों के साथ ही वहां के कंप्जयूमर की अपेक्षाओं की गहन स्टडी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन जरूरतों को समझकर उपयोगकर्ता-अनुकूल उत्पाद विकसित करें। ऐसा करने से ही मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों का पूरा फायदा लिया जा सकेगा। पीएम ने कहा, एफटीए के साथ विकास का राजमार्ग रेडी है और अब भारतीय उद्योग को इस पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ना है।
ये भी पढ़ें : PM Modi On YouTube: प्रधानमंत्री ने यूट्यूब पर बनाया सब्सक्राइबर का ग्लोबल बेंचमार्क


