- राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी ने अन्नपूर्णा मंदिर में फहराया झंडा
PM Modi On Ram Lalla Pran Pratishtha Anniversary, नई दिल्ली: राम लला प्राण प्रतिष्ठा की आज दूसरी वर्षगांठ है और अयोध्या की पवित्र भूमि पर आज प्रतिष्ठा द्वादशी और राम लला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां इस सुअवसर पर देश के सभी नागरिकों को बधाई दी है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में इस मौके पर पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा मंदिर में झंडा भी फहराया।
अपने भव्य धाम में विराजमान हैं राम लला
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, राम लला एक बार फिर आज अपने भव्य धाम में विराजमान हैं और इस वर्ष, अयोध्या की धर्म ध्वजा आज राम लला की प्रतिष्ठा द्वादशी की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि पिछले माह मुझे इस धर्म ध्वजा की पवित्र स्थापना में शामिल होने का शुभ अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने कामना की कि मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक मजबूत आधार भी बने।
विश्वास और परंपराओं का एक दिव्य त्योहार
पीएम ने कहा, राम लला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ हमारे विश्वास और परंपराओं का एक दिव्य त्योहार है और इस पावन अवसर पर, देश व विदेश के सभी राम भक्तों की तरफ से, प्रभु श्री राम के चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणामञ। सभी देशवासियों को मेरी ओर से अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद और उनकी अपार कृपा की बदौलत असंख्य राम भक्तों का सदियों पुराना संकल्प पूरा हुआ है। राजनाथ और सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अन्नपूर्णा मंदिर में झंडा फहराया।
22 जनवरी, 2024 को किया गया था मूर्ति का अनावरण
गौरतलब है कि 22 जनवरी, 2024 को ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ के बीच राम लला की मूर्ति का अनावरण में किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह का नेतृत्व किया था और उनकी मौजूदगी में कई घंटों तक उस दिन अनुष्ठान किए गए थे। प्रतिष्ठा द्वादशी पाटोत्सव समारोह के दूसरे दिन, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में यज्ञ समारोहों के हिस्से के तौर पर कई प्रकार v अनुष्ठान किए गए। इनमें तत्व कलश, राम तारक मंत्र होम, मन्यु सूक्त होम, तत्व होम व अन्य पवित्र अनुष्ठान शामिल थे।
यह भी पढ़ें : Ram Lalla Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब


